MP: मंदिर में चोर का अजब कारनामा, जूता उतारकर माथा टेका, भगवान के चरण स्पर्श कर चुरा ले गया मुकुट, आस्था के नाम पर हैरान कर देने वाली चोरी, CCTV में कैद हुई चोर की हरकत
सीधी, मध्यप्रदेश। शहर के कन्या महाविद्यालय के सामने स्थित भगवान हनुमान और भगवान शनि देव के मंदिर में चोरी की वारदात ने सभी को हैरान कर दिया है। घटना सिर्फ चोरी नहीं, बल्कि आस्था के साथ एक अजीब विरोधाभास भी पेश करती है, क्योंकि चोर ने वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की।
यह घटना 9 अप्रैल की रात करीब 1 बजे की है,एक अज्ञात व्यक्ति मंदिर में दाखिल हुआ। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि वह पहले मंदिर के बाहर अपने जूते उतारता है, फिर गेट को छूकर प्रणाम करता है। इसके बाद वह अंदर प्रवेश करता है और भगवान हनुमान की मूर्ति के पास पहुंचकर श्रद्धा से सिर झुकाता है।
वही इसके बाद वह हनुमान जी के मुकुट को निकालने की कोशिश करता है, लेकिन जब सफल नहीं होता तो उनके गालों को छूकर मानो आशीर्वाद लेता है और उन्हें चूमता है। फिर वह पीछे स्थित भगवान शनि देव के मंदिर की ओर जाता है, वहां भी विधिवत प्रणाम करता है और मौके का फायदा उठाकर शनि देव का चांदी का मुकुट चोरी कर अपने पास रख लेता है।
इन सबमे हैरानी की बात यह है कि 12 अप्रैल की रात लगभग उसी समय वह चोर फिर से मंदिर पहुंचता है। इस बार वह सीधे हनुमान जी के पास जाता है, उन्हें प्रणाम करता है और उनका चांदी का मुकुट व हाथों के कड़े चुरा लेता है। वारदात के बाद वह फिर से भगवान के चरण स्पर्श करता है, बाहर जाकर अपने जूते पहनता है और आराम से निकल जाता है।
आज सोमवार सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो दोनों घटनाओं का खुलासा हुआ। पहले शनि देव और फिर हनुमान जी के आभूषण चोरी होने से मंदिर में हड़कंप मच गया। पुजारी ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज देखा और पुलिस को सूचना दी।
जहा कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय मामले की जांच में जुटे हैं, हालांकि अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय निवासी बृजभूषण मिश्रा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि एक ही मंदिर में चार दिन के भीतर दो बार चोरी होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
वहीं अब इस मामले में पुलिस विभाग की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है।
संसद से सड़क तक हंगामा: परिसीमन के खिलाफ स्टालिन का बड़ा प्रदर्शन, माहौल तनावपूर्ण
शाम की चाय के लिए परफेक्ट स्नैक, घर पर बनाएं स्प्रिंग रोल्स
मैच फिक्सिंग का शक? कनाडा-न्यूजीलैंड मुकाबला जांच के घेरे में
राज्यसभा उपसभापति चुनाव: हरिवंश नारायण की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कही ये बात
विकेट नहीं मिलने पर उठे सवाल, बुमराह को लेकर इरफान का खुलासा
14 साल की लड़की की मौत का मामला, सिंगर d4vd हिरासत में
सियासी हलचल तेज: BJP संगठन और मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर अहम बैठक के संकेत