झाबुआ जिले में गली गली मोहल्ले शराब की दुकानें देखी जा सकती हैं चाहे व किराना की दुकान हो या ढाबे 


 
झाबुआ जिले में अवैद्य शराब का कारोबार धड़ल्ले से चलाया जा रहा है, जबकि आबकारी विभाग व जिला पुलिस प्रशासन के खिलाफ कार्यवाही भी की जा रही है फिर भी अवैद्य शराब का कारोबार दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है, सामाजिक संगठनों ने अवैद्य शराब के खिलाफ अनेक बार आंदोलन भी किए गए परंतु अवैद्य शराब के कारोबार पर अंकुश लगने की बजाय दिनों दिन अवैद्य शराब का कारोबार बढ़ता ही जा रहा है 
ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में एक नाबालिक बच्चे से एक दुकान पर शराब परोसी जा रही है एक जनप्रतिधि भी नाबालिक से शराब परोसने की पुष्टि करते हुए नजर आ रहा है यह वीडियो थांदला विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खवासा का बताया जा रहा है यह शराब जहां परोसी जा रही है वह कोई सरकारी लायसेंस धारी दुकान नहीं है फिर भी वहां पर बैठे कुछ शराब के शौकीनों को दुकान पर बैठाकर शराब परोसी जा रही है जैसे कोई बियर बार हो 

वायरल वीडियो

न्यूज़ सोर्स : शाबीर मंसूरी प्रबंध संपादक