MP: झीलों की नगरी में स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक गतिविधियों का मामला गरमाया
Bhopal : जिसे आमतौर पर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल के लिए जाना जाता है, इन दिनों स्पा सेंटरों में कथित अनैतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा में है।
शहर के कई क्षेत्रों में संचालित कुछ स्पा सेंटरों पर आरोप है कि वेलनेस और मसाज सेवाओं की आड़ में नियमों के विपरीत कार्य किए जा रहे हैं।
इन शिकायतों ने प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
हाल ही में एसीपी मनीष राज भदौरिया के नेतृत्व में गठित एक टीम ने MP Nagar क्षेत्र में चल रहे कई स्पा सेंटरों का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान संचालकों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि यदि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने दस्तावेजों और लाइसेंस की भी जांच कर नियमों के पालन के निर्देश दिए।
इसके बावजूद सूत्रों के अनुसार शहर के अलग-अलग इलाकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
मीडिया को मिल रही जानकारी के आधार पर यह चर्चा तेज है कि केवल समझाइश से स्थिति में सुधार नहीं हो रहा।
ऐसे में अब यह देखना अहम होगा कि प्रशासन आगे क्या ठोस कदम उठाता है, ताकि राजधानी की छवि और कानून व्यवस्था दोनों को सुरक्षित रखा जा सके।
राजधानी भोपाल में सपा की आड़ में अनैतिक गतिविधिया जल्द देखिए पूरा खुलासा भास्कर करोंद संदेश समाचार पत्र में...
DMK-कांग्रेस गठबंधन पर सवाल, भाजपा का हमला
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
आरएसएस की वित्तीय पारदर्शिता पर मंत्री का बड़ा बयान
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी